ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने का सेहरा, 5 भारतीय खिलाड़ी ही हैं ,विराट कोहली की हुई लेटेस्‍ट एंट्री…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 जीतने बाद भारतीय टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से जीत का जश्‍न मना रहे हैं। फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास का एलान कर दिया था। अब विराट कोहली की एक खास क्‍लब में भी एंट्री हो गई है।

Advertisements
Advertisements

भारतीय टीम ने शनिवार को 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्‍म किया। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। मैन इन ब्‍लू ने सबसे पहले 1983 में वनडे विश्‍व कप जीता था। इसके बाद टीम ने 2011 में वनडे विश्‍व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाई। अब तक 5 ही भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्‍होंने 3 आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट जीते हैं। विराट कोहली की हाल ही में इस क्‍लब में एंट्री हुई है।

युवराज सिंह

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 की भारतीय टीम और श्रीलंका टीम संयुक्‍त रूप से विजेता थी। युवराज सिंह इस टूर्नामेंट का हिस्‍सा थे। उन्होंने दो पारियों में 65 रन बनाए थे। टी20 विश्व कप 2007 की छह पारियों में युवराज ने 194.73 की स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 70 रन की तूफानी पारी खेली थी। वनडे विश्‍व कप 2011 में युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्‍होंने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट भी लिए थे।

See also  क्या ब्रा कारण हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानें कुछ मिथ और फैक्ट्स...

वीरेंद्र स‍हवाग

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में वीरेंद्र सहवाग सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। उन्‍होंने 5 पारियों में 90 की औसत से 271 रन बनाए थे। टी20 विश्व कप 2007 में उन्‍होंने 5 पारियों में 133 रन बनाए थे। वनडे विश्‍व कप 2011 में सहवाग ने 9 पारियों में 380 रन ठोक दिए थे। बांग्‍लादेश के खिलाफ उन्‍होंने 140 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली थी।

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने 3 आईसीसी ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्‍तानी की है। टी20 विश्व कप 2007 में उन्‍होंने 6 पारियों में 154 रन बनाए थे। वनडे विश्‍व कप 2011 में माही ने 8 पारियों में 241 रन ठोके थे। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्‍होंने नाबाद 91 रन की पारी खेली थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में कैप्‍टन कूल ने 2 पारियों में 27 रन बनाए थे।

विराट कोहली

पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने वनडे विश्‍व कप 2011 में 282 रन जड़े थे। बांग्‍लादेश के खिलाफ विराट ने शतक लगाया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में विराट ने 176 रन बनाए थे। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में विराट कोहली ने 8 पारियों में 151 रन बनाए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्‍होंने 76 रन की पारी खेली.

हरभजन सिंह

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में भज्‍जी ने 5 मुकाबलों में 6 विकेट चटकाए थे। टी20 विश्व कप 2007 में पूर्व भारतीय स्पिनर ने 7 शिकार किए थे। वनडे विश्‍व कप 2011 में उन्‍होंने 9 सफलताएं अपने नाम की थीं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed