छायानगर में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- गुप्त सूचना के आधार पर सीतारामडेरा पुलिस ने छायानगर में छापेमारी करके ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना के समय अन्य चार लोग भी थे, जो पुलिस को देखते ही मौके से फरार होने में सफल रहे. घटना के संबंध में पुलिस कुल पांच लोगों के खिलाफ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने का मामला दर्ज किया है, जबकि एक युवक को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुखराम मुंडा गया जेल

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार छायानगर के रहने वाले सुखराम मुंडा के बारे में बताया जा रहा है कि वह ब्राउन शुगर की बिक्री करने के लिये छायानगर में आया हुआ था. घटना के संबंध में पुलिस ने छायानगर का रहना वाला मंगल मुइया, कुणाल मुंडा उर्फ चिल्ला, अजय यादव और पुटु मिश्रा पर भी मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा.

Advertisements
See also  JMF के जरिए शूटिंग पर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

You may have missed