कोर्ट के समन पर  हाजीर नही हूए एसडीपीओ सहित पांच अभीयुक्त   

Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास):- कोर्ट के समन पर हाजीर नही हूए एसडीपीओ सहित पांच अभीयुक्त।सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेड खुर्द में वर्ष 19 के चुनाव में दलित की पिटाई की गई थी।दायर परिवाद पर कोर्ट ने तत्कालीन एसडीपीओ राजकुमार,तत्कालीन सूर्यपुरा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार,अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद, मजिस्ट्रेट अशोक कुमार,तत्कालीन बीडीओ पवन कुमार ठाकुर व चौकीदार संजय यादव के विरुद्ध विगत 3 सितम्बर को लिया था संज्ञान।एसीएम  बिक्रमगंज के न्यायलय में मंगलवार को तत्कालीन एसडीपीओ सहित पांच लोगो के विरूद्ध जारी समन पर हाजीर नही हॊ सके ।बताया जाता है कि  वर्ष 2019 में सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के आगड़ेर खुर्द निवासिनी रीता देवी पति महेंद्र राम ने तत्कालीन एसडीपीओ राजकुमार, थानाध्यक्ष सूर्यपुरा सुधीर कुमार,अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद,मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, बीडीओ पवन कुमार ठाकुर तथा चौकीदार संजय यादव के खिलाफ एसीएम बिक्रमगंज के न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था।जिसमे मारपीट,लज्जा भंग करने एवं जाती सूचक शब्द व अमर्यादित एवं अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने सहित कई गम्भीर आरोप लगया गया था।जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पिछले तीन सितंबर को उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद समन जारी करते हुए 28 सितंबर को सशरीर न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश निर्गत किया।लेकिन निर्धारित तिथि को कोई अभियुक्त हाजिर नही हो सके।हालांकि न्यायालय ने अभियुक्तो को एक और मौका दिया है तथा अगला तिथि मुक़र्रर करते हुए सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed