खुदीराम बोस के जन्म जयंती के अवसर पर AIDSO मानगो लोकल इकाई का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- खुदीराम बोस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अवसर पर मानगो लोकल इकाई का दूसरा सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्यवक्ता के रूप में AIDSO के ज़िला अध्यक्ष रिंकी बंसीयर मौजूद थे। उन्होंने कहा खुदीराम बोस ने बहुत ही कम उम्र में देश के लिए अपनी शहादत दी हमें भी उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। साथ ही साथ उन्होंने नवनिर्मित कमिटी का नाम प्रस्तावित किया। इसके अलावा AIDSO पूर्वी सिंहभूम ज़िला के उपाध्यक्ष अजय रॉय, ज़िला सचिव युधिस्ठिर कुमार, जमशेदपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष सोनी सेनगुप्ता, जमशेदपुर के नगर सचिव सबिता सोरेन और लगभग 20 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन सहदेव महतो द्वारा किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आज इस महत्वपूर्ण दिन के उपलक्ष्य पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की मानगों लोकल इकाई का भी गठन किया गया जिसका उल्लेख इस प्रकार निम्न है:

अध्यक्ष:-          सहदेव महतो
उपाध्यक्ष:-       खुदीराम हंसदा
सचिव:-              प्रेमचंद टूडू
कोषाध्यक्ष:-            मनोज
कार्यालय सचिव:-     रोहित

कमिटी सदस्य:- स्नेहा,रिंकी,सानंदा राजेश,विप्लव,विशाल,राजू,सीबू, हिमांशु,अमित,अभिषेक

Advertisements
See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

You may have missed