भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बीसी सखी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Advertisements

सरायकेला खरसावां:- आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के निदेशानुसार समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त के द्वारा जिले के सभी प्रखंडों से आये JSLPS के कुल 19 बीसी सखी दीदियों को ग्रामीण क्षेत्रो में बेहतर बैंकिंग कार्यों के निष्पदान हेतु IIBF प्रमाणित प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निदेशक RSETI चाईबासा ने कहा IIBF द्वारा प्रशिक्षित दीदियों ने ग्रामीण क्षेत्रो में बेहतर बैंकिंग सुविधाए प्रदान कई जा रही है इन्होने कहा दीदियो को बायोमेट्रिक मशीने भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि DigiPay दीदी के द्वारा SHG/VO एवं CLF के सभी तरह के लेनदेन एवं अन्य बैंकिंग कार्य को ऑनलाइन कर पाएंगी, जिससे गांव के महिलाओं को बैंक के कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, वे सभी DigiPay दीदी के माध्यम से अपना काम करवा पाएंगी।

उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा बीसी सखी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया गया। उन्होंने DPM JSLPS को दीदियो को समय समय पर बेहतर प्रशिक्षण कार्यक्रम कराते हुए डिजिटल पेमेंट सम्बंधित जानकारियों अपडेट कराने कई बात कही। उन्होंने कहा दीदियो के द्वारा किए जा रहें कार्यों के कारण ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओ को बैंक में आकर लम्बी लाइन में लगना और भीड़ का हिस्सा बने जैसी समस्याओ से निजात मिल रही है। साथ हि उनके दिनचर्या और पारिवारिक वातावरण में बेहतर सुधार देखने को मिल रही है।

उपरोक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त के अलावे निदेशक PD ITDA श्री संदीप कुमार दोराइबुरु , RSETI निदेशक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती शोभा उपाध्याय, SMPO श्री नंदन उपाध्याय, बीसी सखी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed