शिवरात्रि की रात पति ने लगाया Mercury का इंजेक्शन, 9 महीने बाद तड़प-तड़पकर पत्नी की मौत


कर्नाटक:कर्नाटक के बेंगलुरु के अटिबेले इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां विद्या नाम की महिला की मौत हो गई है जो पिछले नौ महीनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी. आरोप है कि उसके पति बसवराज ने उसे पारा इंजेक्शन देकर मारने की कोशिश की थी. यह मामला अब घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास की गंभीर घटना के रूप में देखा जा रहा है.विद्या ने अपने बयान में बताया था कि पति उसे पागल कहकर बुलाता था और कई बार घर में बंद रखता था. विद्या ने यह भी कहा कि उसे रिश्तेदारों से मिलने नहीं दिया जाता था. दोनों का एक चार साल का बच्चा है.विद्या के मुताबिक, 26 फरवरी 2025 यानी शिवरात्रि की रात वह सो कर सो गई थी. लेकिन अगले दिन शाम को तेज दर्द में उठी. उसने महसूस किया कि किसी ने उसके दाहिने पैर में कुछ इंजेक्ट किया है. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसने 7 मार्च को अटिबेले सरकारी अस्पताल में इलाज कराया. वहां से उसे ऑक्सफोर्ड अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में उसके शरीर में पारा पाया गया. डॉक्टरों ने उसके पैर की सर्जरी की और लैब रिपोर्ट में भी पारा की पुष्टि हुई.विद्या ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि उसके पति बसवराज ने अपने पिता मारिस्वामचारी की मदद से उसे पारा इंजेक्ट किया. कई महीनों तक इलाज चलता रहा, लेकिन नवंबर में विद्या ने दम तोड़ दिया. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.




