सीवान में दिनदहाड़े लूट से दहशत, ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद फायरिंग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार के सीवान जिले से दिनदहाड़े लूट का एक मामला सामने आया है. यहां गुरुवार को सीवान के टारी बाजार में एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट हुई. लूटपाट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले. फायरिंग करते हुए बदमाशों के भागने का वीडियो सामने आया है. जिसमें बाइक पर बैठे बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. इस घटना से टारी बाजार के लोगों के साथ-साथ कारोबारियों में खौफ का माहौल भर गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार सीवान के रधुनाथपुर थानाक्षेत्र के टारी बाजार में दिनदहाड़े छह की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने कृष्णा ज्वेलर्स शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से फायरिंग करते हुए निकल गए. लूट में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया है. सीवान के SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इलाके के CCTV को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी। सभी की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बड़ा फैसला, X कैटेगरी सुरक्षा मिली, 5 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed