स्थापना दिवस पर बच्चों को नशे से दूर रहने और संस्कारों से जुड़ने का संदेश

Advertisements

जमशेदपुर : कदमा के रामनगर स्थित 6 नंबर रोड के शिव हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), कदमा प्रखंड समिति की ओर से स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कदमा प्रखंड के सेवा प्रमुख आकाश राज ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की। मुख्य अतिथि अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी ने विहिप की स्थापना के बाद से संगठन की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए भारत में हिंदुओं के धर्मांतरण, घटती जन्मदर और जनसांख्यिकीय बदलाव जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह कुणाल ने बच्चों को नशे से दूर रहने, माता-पिता का सम्मान करने और भारतीय धर्म-संस्कारों व धार्मिक परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित चित्र प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों सहित सभी भाग लेने वाले बच्चों के बीच उपहार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मंदिर के संरक्षक आलोक सिंह, सुजीत, विहिप जिला सहमंत्री उत्तम कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, विहिप अधिकारी जितेंद्र प्रमाणिक, सुभाष चटर्जी, कदमा मंत्री सोमित्रो सरकार, उपाध्यक्ष गौतम चौधरी, बजरंग दल से सूरज राज और दुर्गावाहिनी संयोजिका लक्की कर्मकार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चे, महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

About The Author

See also  श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां जगद्धात्री पूजा

You may have missed