ईद-उल-अजहा पर मंत्री इरफान अंसारी ने अदा की नमाज, दिया भाईचारे और अमन का संदेश
Advertisements

Advertisements

Advertisements

देवघर : ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मधुपुर के मदीना ईदगाह में नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद की मुबारकबाद दी और सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की।
Advertisements

Advertisements

मंत्री ने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में प्रेम और एकता बनाए रखें और किसी भी तरह की नफरत से दूर रहें। इस दौरान ईदगाह परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


