ऑन ड्यूटी बीएसएफ के जवान का तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत, जवानों ने चक्रधरपुर में दी गार्ड ऑफ ऑनर, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़

0
Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर: जम्मू कश्मीर में तैनात बीएसएफ के जवान की तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार को जवान को चक्रधरपुर के असंतलिया में परंपरा के तहत अंतिम विदाई दी गई. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर असंतलिया राखा निवासी महावीर बरहा जम्मू कश्मीर में बीएसएफ 32 बटालियन में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर तैनात थे. इस दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई तो उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी 21 दिसंबर की रात मौत हो गई. बाद में बीएसएफ जम्मू कश्मीर से रांची लाया गया जहां से सड़क मार्ग से शुक्रवार की सुबह चक्रधरपुर थाना में लाया गया. उनके पैतृक घर असंतलिया राखा लें जाया गया जहां परिवार के सदस्यों सहित विभिन्न पार्टी के नेताओं ने अंतिम दर्शन किया. शव यात्रा निकालकर असंतलिया स्थित संजय नदी घाट पहुंची इस दौरान उनके सम्मान में नारे भी लगाए गए जहां पारंपरिक तरीके से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उनके पुत्र दिनेश कुमार उरांव ने मुखाग्नि दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जवान अपने पीछे एक पुत्र और पत्नी छोड़ गए

बीएसएफ के जवान महावीर बरहा अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गए. उनकी पत्नी अनीता धनवार ग्रहणी है, जबकि उनके पुत्र दिनेश कुमार उरांव रांची स्थित संत जेवियर स्कूल में इंटर के छात्र हैं. उनके चक आदापुर राखा असंतलिया में पैतृक घर है.

युवाओं को देश की सेवा में जाने के लिए करते थे प्रेरित

बीएसएफ के जवान महावीर बरहा एक नेक दिल इंसान थे हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़े रहते थे. जब भी वे छुट्टी पर घर आते थे तो सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवाओं को टिप्‍स देते थे. राष्‍ट्र सेवा की प्रेरणा देते थे. यही कारण है कि उनकी अंतिम यात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा महावीर बरहा तेरा नाम रहेगा, महावीर बरहा अमर रहे का नारा गुंजा.

बेटे को सौंपा गया राष्ट्रध्वज

तिरंगे में लिपटे बीएसएफ के जवान महावीर बरहा के पुत्र को पूरी सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज को उनके पुत्र दिनेश कुमार उरांव को बीएसएफ के सहायक अवर निरीक्षक ताराचंद ने सोपा. इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को उनकी याद में तिरंगा को लहरना है ताकि उनकी अंतिम इच्छा पूरी हो सके.

इन्होंने दी श्रद्धांजलि

बीएसएफ के जवान महावीर बरहा को अंतिम विदाई देने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशी भूषण सामड, गुरु जी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, भुनेश्वर महतो, विजय मेलगाड़ी , अजय लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, प्रदीप महतो सहित समाज व विभिन्न राजनीतिक दल के लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed