कांग्रेस की महिला सांसदों के पत्र के जवाब में अब आया बीजेपी की महिला सांसदों का पत्र

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिख कर विपक्षी महिला सांसदों के रवैये पर गंभीर आपत्ति की है। 11 सांसदों ने साझा पत्र लिख कर ओम बिरला पर पूरा विश्वास भी व्यक्त किया है. यह पत्र ऐसे समय लिखा गया है जब कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी सांसद बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं. यह पत्र 4 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान हुई घटनाओं के संदर्भ में लिखा गया है.महिला सांसदों ने खुद पर हिंसा में शामिल होने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर किसी सांसद ने धमकी दी है, तो सरकार को एफआईआर दर्ज कर उस सांसद को गिरफ्तार करना चाहिए।सांसदों ने पत्र में लिखा, ‘यह बिल्कुल साफ है कि आप रूलिंग पार्टी के लगातार दबाव में हैं। हम आपसे एक बार फिर लोकसभा के निष्पक्ष कस्टोडियन के तौर पर काम करने की गुजारिश करते हैं।’उन्होंने आगे अपील की, ‘इतिहास आपको ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद रखे जो सबसे मुश्किल हालात में भी सही के लिए खड़ा रहा… आपको ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद न रखे जो उन लोगों के दबाव में झुक गया जो संवैधानिक मूल्यों को तोड़ने और हमारे देश के डेमोक्रेटिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ते।’सांसदों ने सदन में असमान व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चार दिनों तक बोलने नहीं दिया गया और आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया, वहीं एक भाजपा सांसद को पूर्व पीएम के खिलाफ भद्दे और गंदे तरीके से बोलने की अनुमति दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed