नीतीश ने पहली बार छोड़ा गृह मंत्रालय; सम्राट को मिली कमान

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। पहली बार भाजपा को गृह मंत्रालय मिला है। उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।
भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है। अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला मंत्रालय दिया गया है।
मंगल पांडेय एक बार फिर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की कमान संभालेंगे। 
सुनील कुमार को शिक्षा विभाग, लेशी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण, विजय चौधरी को जल संसाधन एवं भवन निर्माण विभाग की जिम्‍मेदारी दी गई है।
रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, विजय कुमार सिन्‍हा को खान एवं भू तत्‍व विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग एवं संजय टाइगर श्रम संसाधन विभाग दिया गया है।
मदन सहनी को समाज कल्‍याण विभाग, ग्रामीण कार्य अशोक चौधरी, स्‍वास्‍थ्‍य मंगल पांडेय, श्रवण कुमार ग्रामीण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। दीपक प्रकाश को पंचायती राज का जिम्‍मा दिया गया है।
संतोष सुमन को लघु जल संसाधन का मंत्री बनाया गया है। नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन, लखेंद्र पासवान को अनुसूचित जात‍ि एवं जनजात‍ि कल्‍याण विभाग दिया गया है.यह पिछले 20 वर्षों में पहली बार हुआ है, जब मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय का प्रभार किसी और मंत्री को दिया है। वह आमतौर पर कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा यह महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखते थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed