विश्व कैंसर दिवस पर ग्रामीणों के लिए नई पहल: सरायकेला-खरसावां में ‘मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट’ रवाना

0
Advertisements

जमशेदपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की गई। आरएसबी फाउंडेशन की ओर से ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ सेवा के तहत मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाकों के लिए रवाना किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस मौके पर जिले में स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड यूनिट-1 परिसर में मोबाइल यूनिट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यूनिट को कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. के. बेहरा और हेड-सीएसआर एवं फाउंडेशन निदेशक प्रियंका बेहरा ने संयुक्त रूप से रवाना किया।

करीब एक वर्ष की योजना और तैयारी के बाद इस विशेष वैन को आरएसबी यूनिट-वन, गम्हरिया से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। यह मोबाइल यूनिट दूरदराज़ और सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों तक कैंसर जांच की सुविधा पहुंचाएगी, जहां अस्पताल तक पहुंचना अक्सर मुश्किल होता है।

कार्यक्रम में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं समाजसेवी एस. के. बेहरा, कंपनी की डायरेक्टर एवं सीएसआर प्रमुख प्रियंका बेहरा, जया सिंह, सचीकांत त्रिपाठी, एमटीएमएच के प्रशासनिक प्रमुख अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुजाता मित्रा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक झा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

यह मोबाइल यूनिट ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ पहल के अंतर्गत प्रोजेक्ट सम्भावी का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में समय पर कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। वक्ताओं ने कहा कि कैंसर की शुरुआती पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

See also  अपहरण-दुष्कर्म मामले में अंशु कुमार को उम्रकैद, 60 हजार रुपए जुर्माना

आरएसबी फाउंडेशन ‘सेवा में विनम्रता’ के मूल मंत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। यह परियोजना भी उसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य समय पर जांच और जागरूकता के माध्यम से जीवन रक्षा को बढ़ावा देना है।

यह पहल कॉरपोरेट और सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय का उदाहरण भी है। इस परियोजना को सफल बनाने में रोटरी क्लब, एमटीएमएच और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग ने अहम भूमिका निभाई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed