गुरुग्राम में WFH के लिए नई एडवाइजरी जारी

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए गुरुग्राम में सभी प्राइवेट ऑफिस के कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी गई है। गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर ने सभी प्राइवेट कंपनियों को कहा है कि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया है।

दिल्ली एनसीआर में खराब हवा के कारण ग्रैप-4 के उपाय लागू किए गए हैं। हालांकि, ठंड और कोहरे के चलते एक्यूआई कम नहीं हो रहा है। ऐसे में हवा को साफ करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार दिल्ली और आसपास की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। सोमवार सुबह गुरुग्राम का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि दिल्ली में एक्यूआई 366 दर्ज किया गया।इसके अलावा राज्य सरकार और म्यूनिसिपल बॉडीज के दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। कहा गया है कि गुरुग्राम में राज्य सरकार के सभी दफ्तर सुबह 9.30 से शाम 5.30 तक खुलेंगे। इस बीच गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के दफ्तर सुबह 8.30 से शाम 4.30 तक खुलेंगे।

सोहना, पटौदी मंडी और फर्रुखनगर में नगर परिषद के दफ्तर भी सुबह साढ़े 8 से शाम साढ़े चार तक ही खुलेंगे। दफ्तरों के समय में इसलिए बदलाव किया गया है ताकि कर्मचारी अलग-अलग समय में निकलें और सड़क पर अधिक भीड़ ना हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed