ईरान की जनता से नेतन्याहू की अपील, कहा—अत्याचारी शासन को हटाकर हासिल करें आजादी

0
Advertisements
Advertisements

ईरान : इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीधे ईरान की जनता से अपील करते हुए कहा है कि उन्हें अपने देश के “दमनकारी शासन” के खिलाफ खड़े होकर आजादी हासिल करनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी कर इसे ऐतिहासिक मौका बताते हुए कहा कि ईरानी नागरिक अगर एकजुट हों तो अयातुल्लाह शासन को हटाकर स्वतंत्र भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसी बीच संघर्ष के दौरान यरूशलेम में पवित्र स्थलों के पास मिसाइल गिरने से अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट के अनुसार मिसाइल अल-अक्सा मस्जिद और वेस्टर्न वॉल के करीब गिरी, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए नमाज रोकनी पड़ी। इजराइली सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है और नागरिकों को मोबाइल अलर्ट भेजकर सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है।

Advertisements
See also  भव्य आयोजन में मनाया गया 52वां राजिम महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

Thanks for your Feedback!

You may have missed