नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ स्कूल्स का 30वां वार्षिक खेलकूद समारोह 24 दिसंबर को

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं मदन मोहन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित 30वां वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन 24 दिसंबर 2025 को सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, टेल्को, जमशेदपुर में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष पांडेय, सीनियर एसपी पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

खेलकूद समारोह में मार्च पास्ट, ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स, टीम स्पोर्ट्स, विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी के साथ-साथ पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम ऊर्जा, उत्कृष्टता और उत्साह से भरपूर होगा।

इस अवसर पर नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ स्कूल्स, जमशेदपुर एवं मदन मोहन पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर के सचिव एम. एम. सिंह भी उपस्थिति रहेंगे ।

Advertisements
See also  सैरात बाजारों के किराया वृद्धि पर व्यापारियों की आपात बैठक, निर्णय पर जताई आपत्ति

Thanks for your Feedback!

You may have missed