आदित्यपुर में छठ घाट की अनदेखी,  उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने शिकायत मिलने के बाद की त्वरित कार्रवाई

0
Advertisements

आदित्यपुर: छठ महापर्व की तैयारी जहां पूरे जोश के साथ की जा रही है, वहीं आदित्यपुर के कुलपटांग छठ घाट पर आज सुबह तक साफ-सफाई और व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं था। घाट तक जाने वाले रास्तों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। स्थानीय लोगों ने जब इस स्थिति की शिकायत आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह से की, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू करवाई। शिकायत मिलते ही पारुल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया और घाट की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया।

नागरिक समन्वय समिति, आदित्यपुर इकाई के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा ने बताया कि कुलपटांग छठ घाट पर हर साल लगभग 10 से 15 हजार श्रद्धालु छठ पूजा के लिए आते हैं, लेकिन इस बार नगर निगम और स्थानीय प्रशासन का रवैया उदासीन दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि “मैं कल से लगातार नगर निगम के अधिकारियों के संपर्क में हूं, फिर भी आज सुबह तक घाट जाने वाले रास्ते की सफाई नहीं हुई थी। जबकि अन्य घाटों पर निगम कर्मी सक्रियता से सफाई कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस घाट की अनदेखी की गई।”

उन्होंने आगे कहा कि अब भी समय है, इसलिए निगम को तुरंत सड़क और घाट की पूरी सफाई करवानी चाहिए। साथ ही, पूरे मार्ग पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाए ताकि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में पूजा कर सकें।

पारुल सिंह द्वारा की गई त्वरित पहल से स्थानीय लोगों में संतोष है, और उम्मीद जताई जा रही है कि छठ महापर्व से पहले घाट पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित हो जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed