ओलंपिक से पहले Neeraj Chopra का बड़ा कमाल, डीपी मनु को पीछे छोड़ते हुए जीता सोना…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- एथलेटिक्स फेडरेशन कप 2024 में नीरज चोपड़ा ने जेवलीन थ्रो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहरा दिया है। भुवनेश्वर में हुई इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.27 मीटर का रहा। उन्होंने डीपी मनु को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। डीपी मनु ने 82.06 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लिया था।

Advertisements
Advertisements

ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने बुधवार, 15 मई को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 27वीं फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने 82.27 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका।

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने घर पर अपनी पहली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नीरज और जेना पहले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं और इसी वजह से सीधे फाइनल्स में उतरे थे। अन्य एथलिट्स को ओलंपिक का टिकट हासिल करने के लिए 85.50 मीटर थ्रो करना था। हालांकि, इसे कोई भी पार नहीं कर सका।

डीपी मनु रहे दूसरे स्थान पर

वहीं, डीपी मनु 82.06 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उत्तम पाटिल ने 78.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र के उत्तम बालासाहेब पाटिल ने 12 सदस्यीय पुरुष भाला फेंक फाइनल में 78.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

डायमंड लीग में मिला था दूसरा स्थान

गौरतलब हो कि नीरज चोपड़ा इस टूर्नामेंट में पहले दोहा डायमंड लीग 2024 में हिस्सा लिया था। दोहा डायमंड लीग में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज ने वहां. 88.36 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। वह चेक गणराज्य के जैकब वडलेज से 3 सेंटीमीटर से पीछे रह गए थे। जैकब ने 88.38 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था।

See also  अजय कुमार बने यूपीएससी के नए चेयरमैन, राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति को मंजूरी

इन खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

फेडरेशन कप जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा किशोर जेना, डीपी मनु, रोहित कुमार, शिवपाल सिंह, प्रमोद, उत्तम बालासाहेब पाटिल, कुंवर अजयराज सिंह, मनजिंदर सिंह, बिबिन एंटोनी, विकास यादव और विवेक कुमार ने हिस्सा लिया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed