हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कांग्रेस विधायक का चुनाव रद्द, रामनिवास रावत घोषित विजेता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

श्योपुर : मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया और भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को इस सीट से निर्वाचित विधायक घोषित कर दिया। यह निर्णय रावत की उस चुनाव याचिका पर आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मल्होत्रा ने नामांकन के दौरान अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी हलफनामे में नहीं दी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र में दी गई जानकारी अधूरी और गलत थी, जो चुनावी नियमों का उल्लंघन है। इसलिए अदालत ने चुनाव परिणाम को अमान्य कर दिया। विजयपुर उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा ने रामनिवास रावत को 7,364 वोटों से हराया था, लेकिन अब फैसले के बाद रावत को विधायक घोषित कर दिया गया है क्योंकि वे दूसरे स्थान पर रहे थे।

इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अदालत ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए हलफनामे में आपराधिक मामलों की सही जानकारी देना अनिवार्य है। अब मुकेश मल्होत्रा के पास इस निर्णय को उच्च अदालत में चुनौती देने का विकल्प मौजूद है। -=

Thanks for your Feedback!

You may have missed