गया में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से बोधगया तक जबरदस्त तैयारी

0
Advertisements

गया : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया दौरे को लेकर एनडीए ने बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला गया दौरा माना जा रहा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक पूरे रूट को भव्य स्वागत और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के मंच में बदल दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, गया एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में बीजेपी, जेडीयू और एनडीए के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जगह-जगह स्वागत द्वार, बैंड-बाजा और फूलों से स्वागत की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री यहां पहुंचने के बाद विष्णुपद मंदिर में पूजा करेंगे और उसके बाद बोधगया में महाबोधि मंदिर के दर्शन करेंगे।

इसके साथ ही उनके दौरे में विष्णुपद कॉरिडोर और बोधगया कॉरिडोर जैसी विकास योजनाओं का निरीक्षण भी शामिल है। दौरे के अंत में वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। नेताओं का कहना है कि यह दौरा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि एनडीए की एकजुटता और राजनीतिक ताकत का बड़ा संदेश भी देगा.

About The Author

See also  सुलतानगंज-देवघर फोरलेन का काम तेज, पहले चरण के लिए 387 करोड़ रुपये मंजूर

Thanks for your Feedback!

You may have missed