एनसीसी कैडेटों को फायर फाइटिंग तथा यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
Advertisements

Advertisements

आदित्यपुर (NIT) : 37 झारखंड बटालियन एनसीसी जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे. संयुक्त वार्षिक परीक्षण शिविर में आए 550 एनसीसी कैडेटों के साथ राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के प्रांगण में एनसीसी कैडेटों को भिन्न भिन्न गणमान्य के द्वारा उत्साह वर्धन व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात सुरक्षा पर एनसीसी कैडेटों को जागरूक करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा यातायात सुरक्षा पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया था। एनसीसी कैडेटों को फायर फाइटिंग पर एक मौक ड्रिल डेमो और व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसे शिविर में आए एनसीसी कैडेटों ने सुना और काफी ज्यादा लाभान्वित हुए।

