सोना देवी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय शिक्षक दिवस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला (झारखंड):  सोना देवी विश्वविद्यालय में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह दिवस भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० शिवचन्द झा एवं संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापिका कुमारी निकिता ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।
अपने संबोधन में डॉ० झा ने कहा कि “शिक्षक समाज का वास्तविक निर्माता होता है, जो राष्ट्र के भविष्य को सशक्त दिशा प्रदान करता है। शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना का भी संचार करता है।”
वहीं कुमारी निकिता ने कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि संस्कारों और मानवीय मूल्यों की स्थापना करना है। शिक्षा ही वह कुंजी है जो बंद भविष्य के द्वार खोलती है।”
इस अवसर पर छात्रों  ने भी बढ़ – चढ़कर  शिक्षा के प्रति  अपना विचार प्रस्तुत किया साथ ही  शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किए

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान, गांव-गांव लगेंगे शिविर, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed