नेशनल रैपिड-ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप: दूसरे दिन 10 राउंड के बाद कई खिलाड़ी संयुक्त रूप से शीर्ष पर

0
Advertisements
Advertisements

JHARKHAND: सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 के आज दूसरे दिन दस चक्रों के खेल के बाद रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अरण्यक घोष, तमिलनाडु के हरि माधवन, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के दीप्तायन घोष, तमिलनाडु के कार्तिकेयन मुरली, इनियन पा, अर्जुन कल्याण एवं रोहित एस, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के मित्राभा गुहा, महाराष्ट्र के पुराणिक अभिमन्यु तथा बिहार के मोहम्मद रेयान शीर्ष पर रहे। इसके अलावा झारखंड के अधिराज मित्रा 24वें स्थान पर रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रतियोगिता के दौरान रांची जिला शतरंज संघ तथा ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के सचिव श्री नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष श्री सतीश कुमार, उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश पांडे, श्री आशीष साहू, श्री सुनील कालरा, श्री मृदुल कुमार, श्री दीपक कुमार, श्री प्रभात कुमार, श्री ललित बथवाल, श्री जयंत भुइयां, श्री विशाल मिंज, श्री अरुण कुमार, श्री विनोद शाह, संगीता कुमारी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों को राज्य शतरंज संघ के संरक्षक माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Advertisements
See also  भव्य आयोजन में मनाया गया 52वां राजिम महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

Thanks for your Feedback!

You may have missed