भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष नमो युवा सम्मेलन कार्यक्रम होंगे शामिल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या बुधवार दोपहर में जमशेदपुर आएंगे। उनके साथ भवनाथपुर के विधायक भानुप्रताप शाही, प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का भी जमशेदपुर दौरा होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को बिष्टूपुर स्थित तुलसी भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर नमो युवा सम्मेलन कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने बताया कि तेजस्वी सूर्या के आने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। युवाओं में उनकी लोकप्रियता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोर्चा की टीम लगी हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले में बड़ा खुलासा, नर्सिंग होम कनेक्शन पर जांच तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed