“परिमल” के वनभोज में बही सुरों की बयार, एमेच्योर कलाकारों ने बांधा समां, स्वादिष्ट व्यंजन का किया रसास्वादन


Saraikela :साहित्यिक-सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था “परिमल” के वनभोज में रविवार को सुरों की बयार बही. कार्यक्रम में संस्था के एमेच्योर कलाकारों ने अपनी सुरमई आवाज की जादू से समां बांधा. साथ ही इस मौके पर आयोजित वनभोज में स्वादिष्ट व्यंजन का भी संस्था के लोगों ने रसास्वादन किया. कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक स्वर्गीय अनिल वर्मा जी को आए हुए अतिथियों और सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व अधिकारी डॉ लालमोहन महतो मौजूद रहे जिन्होंने परिमल के सांगीतिक और सांस्कृतिक प्रयासों को समाज को जोड़ने वाली विधा बताया. इस मौके पर कांग्रेस नेता अंबुज कुमार के साथ संस्था के मुख्य संरक्षक विजय मिश्रा, अधिवक्ता ओम प्रकाश, महिला नेत्री शारदा देवी, सुरेश धारी, रामाशंकर पांडेय, निरंजन मिश्रा आदि शामिल रहे. अन्य उपस्थित सक्रिय सदस्यों में कुमार सुबोध शरण, लक्ष्मण प्रसाद, धीरज सिन्हा
ओम प्रकाश, सत्या, मनोज कुमार सिंह, प्रवीर अड्डो, नीलांबर चौधरी, वरुण मंडल,
डॉ संजय रत्नाकर, डॉ कुणाल वर्मा, संतु दा, रवीन्द्रनाथ चौबे ,
खीरोद सरदार, समरेंद्रनाथ तिवारी, गोपी, मदन शर्मा,
अरुण कुमार सिंह, डी.एन. त्रिपाठी, विश्वजीत मजुमदार,
श्याम थापा, अरविंद मिश्रा *”पत्रकार”, शैलेन्द्र सिंह,
दिवाकर झा, संजीव मेहता “पत्रकार”, आशीष कुमार सिंह,
मदन सिंह, अजित मंडल, राज कपूर शर्मा, दिनेश प्रसाद गुप्ता, संजय गुप्ता, स्मिता,
भाविका, दुर्गावती मिश्रा, नीतू शर्मा, रीति झा, सोनाली, बबीता सिंह, श्वेता शर्मा,
अशोक कुमार, संजय सोनकर, संतोष झा, चंद्रशेखर मौर्य, सतेन्द्र बिल्डर, संजीव दुबे, आई डी शर्मा, दशरथ उपाध्याय, संजय कुमार, अनिल कुमार सिंह अधिवक्ता, रंजय कुमार झा, शंभूनाथ प्रसाद, अरविंद कुमार(पप्पू),
डॉ संजय कुमार, गोपाल झा,
गोपाल कुमार, संतोष चौबे, एस शेखर (Ex Af), दिलीप भारद्वाज, सतीश बैठा आदि शामिल रहे.




