नए साल के आगमन के आगाज़ पर हुआ मुशायरा, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 

Advertisements
Advertisements

सासाराम (दुर्गेश किशोर तिवारी):-  शेरशाह मक़बरा के निकट पवित्र बंधन पैलेस में नए साल के आगमन और पुराने साल की विदाई के अवसर पर एक मुशायरा,कवि-सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बार काउंसिल के रोहतास जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार और मशहूर समाजसेवी शिक्षाविद इंजीनियर नवीन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर सेफरो इंडिया के मुख्य सचिव गोरख नाथ लाल भी उपस्थित रहे। श्री सिन्हा ने आगत अतिथियों के लिए अपने स्वागत भाषण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम को मानव जीवन के लिए टॉनिक बताया कहा कि जीवन एक जैसा चलने से नीरस हो जाता है। इसे सरल बनाए रखने के लिए त्योहार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होना ही चाहिए। जिससे लोगों के जीवन में भाग दौड़ की जिंदगी से अलग कुछ पल हास्य वयंग,मौज मस्ती और गीत संगीत के लिए मिलेंl इसी कड़ी में जिला के मशहूर कवि शंभू शैल, शेषनाथ दुबे, एस एस अविराम, चंदेश्वर जी, कृष्णकांत तिवारी रविन्द्र पांडेय ( लाल जी),पत्रकार अर्जुन कुमार, कवि सह पत्रकार अख्तर ईमाम अंजुम, पत्रकार सह कवि अर्जुन कुमार, डॉ किरण यादव, कुमारी वंदना और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक दिवाकर कुमार ने अपनी अपनी कविताओं और गीतों से आगत अतिथियों का भरपूर मनोरंजन कर मंत्र मुग्ध कर दिया।मौके पर उपस्थित लोगों में शहर के मशहूर डॉक्टर गिरीश नारायण मिश्रा, प्रो0 विनोद सिंह उज्जैन, डॉक्टर प्रो राकेश बघेल, आर्किटेक्ट हिमांशु श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रवीण सिन्हा, काशी नाथ वर्मा, गोरख नाथ सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख के के सिंह, मोहन श्रीवास्तव, शाश्वत,मनोज कुमार,बजरंग बली सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, अजय सिंह, मोहन बाबू, संजय श्रीवास्तव, प्रज्ञा सिन्हा, सीता देवी, सृष्टि श्रीवास्तव,यशोदा देवी, रीना पांडे, टिकी देवी, रेणु सिंह, वंदना आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

You may have missed