राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित श्री मनोज कुमार सिंह को पुरेंद्र ने किया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित आदित्यपुर निवासी एवं गोलमुरी 10 नंबर बस्ती स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल स्कूल के गणित शिक्षक श्री मनोज कुमार सिंह को उनके इंद्रलोक अपार्टमेंट( सहारा गार्डन सिटी के निकट) आदित्यपुर स्थित आवास पहुंचकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बुके देकर, शाल ओड़ाकर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित कियाl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ज्ञातव्य है कि शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कुल 44 शिक्षकों सहित झारखंड से चयनित एकमात्र शिक्षक श्री मनोज कुमार सिंह को सम्मानित करेंगेl पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए शिक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के चयन से आदित्यपुरवासियों का सम्मान पूरे देश में बढ़ा हैl उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी आदित्यपुर के उड़िया उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका हैl

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आदित्यपुर के लोग आदित्यपुर विकास समिति के बैनर तले वृहद रूप से शिक्षक मनोज कुमार सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन करेंगेl
स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा अधिवक्ता संजय कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह शामिल थेl

Advertisements
See also  आबकारी और आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल

You may have missed