IndiGo की 100 से ज्यादा फ्लाइट आज भी कैंसिल,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: पूरे 1 हफ्ते तक फ्लाइट रद्दीकरण के बाद इंडिगो की उड़ाने (Indigo Flights Crisis) धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस के ज्यादातर विमान आसमान में उड़ान भर रहे हैं। हालांकि, इंडिगो ने लगातार आठवें दिन भी 100 से ज्यादा फ्लाइट्स रद करने की घोषणा की है।इंडिगो की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, आज (9 दिसंबर) इंडिगो की 100 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। इनमें चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम जैसे एयरपोर्ट्स के नाम शामिल है। वहीं, इंडिगो की लापरवाही के बाद सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।नायडू ने कहा कि देश के एविएशन सेक्टर में जिस तरह की क्षमता और मांग बढ़ रही है, उसे देखते हुए कम से कम 5 बड़ी एयरलाइंस की जरूरत है। नई एयरलाइन शुरू करने का यही सही समय है। यहां बहुत तेज ग्रोथ हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मिनिस्ट्री ने सीनियर ऑफिसर को देश के 10 बड़े एयरपोर्ट पर ऑन-ग्राउंड इंस्पेक्शन का निर्देश दिया है। यह जांच डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और जॉइंट सेक्रेटरी लेवल के ऑफिसर करेंगे।

इस खास इंस्पेक्शन ड्राइव के तहत रखे गए एयरपोर्ट में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

इधर, इंडिगो ने सोमवार को DGCA के नोटिस का जवाब दिया है। एयरलाइन ने कहा कि हमें इस घटनाक्रम पर अफसोस है। हम अपने कस्टमर्स से माफी मांगते हैं। हमने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) फेज-II की चुनौतियों के बारे में DGCA से बात की थी।सिविल एविएशन सेक्रेटरी समीर कुमार सिन्हा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ANI से कहा कि सरकार इंडिगो के ऑपरेशनल संकट और फ्लाइट कैंसिलेशन पर जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने पर कारणों की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच अगले 15 दिनों में पूरी हो जाएगी।इंडिगो ने DGCA को बताया कि फिलहाल ऑपरेशनल दिक्कतों के सही कारण पता लगाना संभव नहीं है। DGCA के मैनुअल में SCN का जवाब देने के लिए 15 दिन मिलते हैं, इसलिए पूरा रूट कॉज एनालिसिस (RCA) करने के लिए और समय चाहिए।

See also  आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी से बढ़ी सतर्कता

एयरलाइन के अनुसार समस्या दिसंबर की शुरुआत में शुरू हुई, जब ऑन-टाइम परफॉर्मेंस और क्रू उपलब्धता प्रभावित हुई। इसे ठीक करने के लिए 5 दिसंबर को सिस्टम रीबूट किया गया।

कंपनी ने कहा कि नेटवर्क 100% बहाल हो गया है और 91% फ्लाइट्स ऑन-टाइम हैं, जो रविवार से 75% ज्यादा है। एयरलाइन ने बताया कि वह अब तक 827 करोड़ रुपए रिफंड कर चुकी है और बाकी रिफंड 15 दिसंबर 2025 तक प्रोसेस होगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed