Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (संवाददाता ):- काराकाट कार्यालय पर पूर्व सैनिक संघ ने रविवार को पूर्व सैनिक कन्हैया सिंह की पुण्य तिथि मनाई । पूर्व सैनिक संघ ने स्वर्गीय सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पाजलि अर्पित की । उसके उपरांत सभी पूर्व सैनिकों ने बारी-बारी से स्वर्गीय कन्हैया सिंह के ब्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताये गए पदचिन्हों पर चलने को कहा । पूर्व सैनिकों ने कहा कि स्वर्गीय सिंह विचारों के काफी धनी व्यक्ति थे ।उनका हमेशा सामाजिक जीवन रहा है और गरीब, बेसहारा को हमेशा साथ देते रहते थे । उन्होंने किसी भी विपरीत परीस्थितियों में भी कभी भी विचलित नहीं हुए । उन्होंने हर समाज के लोगों के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया । मौके पर रोहतास जिला सैनिक संघ अध्यक्ष मुखराम राय , महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, भाजपा नेता राजेश्वर सिंह, शिक्षाविंद प्रोफेसर सुरेश तिवारी, जिला सैनिक संघ के सभी सदस्य , स्वर्गीय कन्हैया सिंह के परिजन,अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता व राजनितिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  क्या नीतीश कुमार छोड़ देंगे बिहार की कुर्सी? राज्यसभा जाने की चर्चा से BJP के पहले मुख्यमंत्री की अटकलें तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed