रामगढ में विधायक अम्बा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार , बॉडीगार्ड को भी किया घायल…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ :-  रामगढ के नया नगर बरकाकाना के दुर्गा मंडप के समीप रामनवमी समारोह के दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार की घटना की बात सामने आ रही है.  इसके विरोध में बरकाकाना ओपी परिसर में विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंची हैं. दुर्व्यवहार करने वाले दो लोगों की पहचान हो गई है. उनके नाम हरिरत्नम साहू और कुश श्रीवास्तव है. विधायक के समर्थक दोनों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मामला बरकाकाना ओपी क्षेत्र का है. ओपी में फिलहाल पतरातू सीओ, एसडीपीओ, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर और ओपी प्रभारी मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार, अंबा के बॉडीगार्ड को मारकर घायल किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, तालाब में कूदी तो दोस्तों ने बचाई जान

Thanks for your Feedback!

You may have missed