मिथिला संकीर्तन मंडली की शिव भजन संध्या 30 को
Advertisements

Advertisements

Saraikela :- मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर के द्वारा 30 अगस्त को शाम 6.30 बजे से आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या 7-8 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में शिव भजन संध्या का कार्यक्रम आहूत किया गया है. बता दें कि मिथिला संकीर्तन मंडली की स्थापना 27 दिसंबर 1963 को हुई थी. मंडली के सभी सदस्य हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए प्रस्थान करते हैं. उक्त उपलक्ष्य में हीं शिव भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र एवं उनके सहयोगी जन काफी उत्साह के साथ लगे हुए हैं.
Advertisements


Advertisements


