लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, ऑनर किलिंग की आशंका से दहशत

Advertisements

दुमका : झारखंड के दुमका जिले में एक लापता किशोरी का शव कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार किशोरी कुछ दिनों से लापता थी और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच उसका शव कुएं में मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

About The Author

See also  बाल दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, भगत हाउस ने हासिल किया पहला स्थान

You may have missed