लापता बेटा 17 साल बाद मां-पिता को वापस मिला

0
Advertisements
Advertisements

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके बारे में जिसने सुना, वो इमोशनल हो गया। दरअसल यहां एक 17 साल से लापता युवक, अपने मां-पिता को वापस मिल गया। जिसके बाद मां-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। छतरपुर के हरपालपुर में एक मां-बाप को जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिली। 17 वर्षों से लापता उनका इकलौता बेटा अचानक सामने खड़ा था। थाने से फोन पहुंचते ही परिवार में अविश्वास और आश्चर्य का माहौल बन गया लेकिन जैसे ही मां ने बेटे विनीत को देखा, वह दहाड़ें मारकर रो पड़ीं और उसे सीने से लगा लिया।एसपी अगम जैन के कार्यकाल में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान इस मामले पर नजर पड़ी। साइबर सेल व सोशल मीडिया विश्लेषण के माध्यम से एक प्रोफाइल मिली, जो विनीत से मिलती-जुलती थी। जब और पड़ताल की गई तो पता चला कि विनीत डुगरी जिला लुधियाना (पंजाब) में रहकर काम कर रहा है। पुलिस टीम तुरंत पंजाब रवाना हुई और युवक को दस्तयाब किया। इस दौरान पता चला कि विनीत ने वहीं शादी कर ली है और उसका एक पुत्र भी है।लुधियाना से हरपालपुर पहुंचते ही विनीत को देखते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता गले लगकर रो पड़े। 17 साल बाद एकलौते बेटे का वापस आना पूरे गांव के लिए भी भावुक क्षण बन गया।एसपी ने घोषित किया 10000 रुपए का इनामजिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर पूरी टीम की सराहना करते हुए 10000 रुपए इनाम की घोषणा की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय राय, एसआई राजेंद्र बागरी, आरक्षक अवधेश और साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed