सोमवार से लापता बच्चे का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला, डूबने से मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 गिट्टी मशीन के पास रहने वाले रथु हांसदा के पांच वर्षीय पुत्र विशाल हांसदा का शव उनके घर में बने पानी से भरे गड्ढे में पाया गया. विशाल सोमवार दोपहर एक बजे से लापता था. मामले को लेकर रथू ने बिरसानगर पुलिस को भी सूचना दी थी. पुलिस ने अपने स्तर से विशाल को ढूंढने का भी प्रयास किया पर वह नहीं मिला. रात 10 बजे परिजनों ने विशाल का शव घर में बने पानी से भरे गड्ढे में पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रथू मजदूरी कर जीवन यापन करता है परिजनों ने बताया कि विशाल दोपहर 1 बजे लापता हो गया था. घर वालों ने अपने स्तर से खोजबीन की पर वह नहीं मिला. रात 10 बजे घर में बने गड्ढे में उसका शव तैरता पाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  चुटोनाथ क्षेत्र में चड़क पूजा की धूम, आस्था और परंपरा के बीच उमड़े श्रद्धालु

Thanks for your Feedback!

You may have missed