चौका मेन रोड पर बदमाशों ने ट्रक चालकों से की लूटपाट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चौका :  चौका के लखना घाटी मेन रोड पर गुरुवार की देर रात बदमाशों ने ट्रक चालकों के साथ लूटपाट की. घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रकों को शीशे तोड़ दिए और चालक के साथ भी मारपीट की. घटना में कई ट्रक चालक घायल हुए हैं. घटना के बाद आक्रोशित चालकों ने मेन रोड को जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस पहुंची और चालकों को समझाकर किस तरह से मेन रोड को साफ करवाया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डेढ़ दर्जन थी बदमाशों की संख्या

ट्रक चालकों का कहना है कि बदमाश डेढ़ दर्जन की संख्या में पहले से ही मेन रोड पर घात लगाकर बैठे हुए थे. इस दौरान एक-एक कर ट्रकों को रोका जा रहा था और चालक को उतारकर उनसे रूपये लूटे जा रहे थे. विरोध करने पर बदमाश धारदार हथियार से हमला भी कर रहे थे. करीब दो घंटे तक यह सिलसिला चलता रहा. पुलिस भी लेट से पहुंची. इसके पहले ही चालकों ने सड़क जाम कर दिया था.

Thanks for your Feedback!

You may have missed