चापड़ से हमला कर दो लोगों को किया घायल, 10 हजार रुपये लूटकर फरार बदमाश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया और उनके पास से 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चापड़ के ताबड़तोड़ वार से अभिषेक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया।उसके सिर के पीछे, गर्दन और पीठ पर गहरे जख्म आए हैं। खून से लथपथ अभिषेक को उसके साथियों ने तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे टाटा मेन हास्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया। उसके सिर में पांच टांके लगे हैं और स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस हमले में अजय रविदास की हथेली पर गहरी चोट आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

See also  मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन, देवेंद्र नाथ महतो समेत आंदोलनकारियों ने तोड़ा उपवास

You may have missed