मंत्री बन्ना गुप्ता ने निभाया दोस्ती का फर्ज, बचपन के दोस्त को दी अंतिम विदाई,इमोशनल ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि कहा तुम बहुत याद आओगे भाई

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने संवेदनशील व्यक्तित्व और दोस्ताना व्यवहार के लिए जाने जाते है उनके दोस्त और समर्थक भी जानते हैं कि बन्ना गुप्ता भले ही किसी पद पर रहे लेकिन अपनी दोस्ती निभाने से नही चूकते।जब उन्हें सूचना मिली है कि उनके बचपन का दोस्त श्री बबलू चौरसिया का इलाज के दौरान निधन हो गया है तो अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर वे रांची से जमशेदपुर पहुंचे और अपने दोस्त को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।गौरतलब है कि बीमार पड़ने की खबर जब उनको मिली तो उन्होंने ही टीएमएच में उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की और निधन होने के बाद मानवीय आधार पर बिल माफ करवाया।अंतिम विदाई देने के बाद उन्होंने ट्विटर पर एक भवनात्मक पोस्ट भी किया है अपने ट्वीट में उन्होंने याद करते हुए लिखा है कि “आज मन बहुत दुखी और व्यथित हैं। आज मैने अपना साथी,अपना बचपन का दोस्त और भाई समान बबलू चौरसिया को खो दिया है, टीएमएच में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था,आज दोस्ती का फर्ज अदा करने का वक्त था तो अंतिम विदाई में बबलू भाई को कंधा देकर नम आंखों से विदाई दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

तुम बहुत याद आओगे भाई”

About The Author

You may have missed