आदित्यपुर और लोको कॉलोनी का बंद हो गया मिनी अस्पताल, रेल अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे रेल कर्मचारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल अधिकारी कैसे रेल कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण लोको कॉलोनी और आदित्यपुर के मिनी अस्पताल के बंद होने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है. दोनों मिनी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुविधा नहीं दी गई थी. ऐसे में मजबूरन अस्पताल को बंद करना पड़ गया. अब यहां निवास करने वाले रेल कर्मचारियों को कोसों दूर दिखाने के लिए जाना पड़ता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पूरे मामले में मेंस कांग्रेस की ओर से रेलवे के सीएमएस से मिलकर उठाने का काम किया गया है. हर हाल में दोनों मिनी अस्पताल में डॉक्टरों की सुविधा बहाल करने और फिर से खोलने की मांग भी की है. टाटानगर के लोको कॉलोनी और आदित्यपुर में रेलवे की ओर से सालों पूर्व हेल्थ यूनिट खोलने का काम किया गया था, लेकिन रेल अधिकारियों की लापरवाही से दोनों को बंद करना पड़ा है.

अब बादामपहाड़ में हेल्थ यूनिट खोलने की मांग मेंस कांग्रेस के शशि मिश्रा की ओर से की गई है. इधर बताया जा रहा है कि सीनी के हेल्थ यूनिट को डॉक्टरों के अभाव में बंद कर दिया गया है. ऐसे में वहां निवास करने वाले रेल कर्मचारियों को खासा परेशानी हो रही है.

Advertisements
See also  देर रात घर का ताला तोड़कर 5 खस्सी चोरी, गांव में हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed