टाटानगर स्टेशन में ठेकाकर्मी की मौत की कीमत महज 2 लाख रुपये

0
Advertisements

जमशेदपुर । टाटानगर रेलवे स्टेशन के लाउंज में ठेकाकर्मी के रूप में बागबेड़ा का शंकर यादव पिछले 15 सालों से काम कर रहा था. काम के दौरान ही उसकी दो दिनों पूर्व मौत हो गई थी. उसकी मौत के तीन दिनों बाद नेताओं ने वार्ता कर परिवार के सदस्यों को 2 लाख रुपये मुआवजा दिलवाया. शुरू में 16 लाख रुपये मुआवजे की मांग की जा रही थी, लेकिन अंततः मात्र 2 लाख में ही सौदा पट गया. इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को काम पर भी रखने की सहमति बनी थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पूरे मामले में आजसू और कांग्रेस के नेताओं ने पहल की थी. शंकर रात के 11 बजे ड्यूटी पर आया था. इस बीच वह स्टेशन के ठीक सामने जहां पर ट्रेन की इंजन लगी ही है वहीं गिर पड़ा था. इसके बाद उसे ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी.

About The Author

See also  घर से भागे नाबालिग लड़की और बालिग प्रेमी को सुरक्षा जवानों ने पकड़ा

Thanks for your Feedback!