मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। जमशेदपुर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। सोमवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। लगातार तीन दिनों से बहरागोड़ा और जमशेदपुर सूबे में सबसे गर्म रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में गर्मी ऐसी ही रहेगी। उत्तर-पश्चिमी हवा की वजह से कोल्हान में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। पिछले दस साल में अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी इस बार पड़ रही है। इसके पहले 2016 में अप्रैल में जमशेदपुर का तापमान 45.8 डिग्री गया था। सोमवार को भी मौसम विभाग ने जमशेदपुर में लू का अलर्ट जारी किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  भुईयांडीह एग्रीको स्थित टिमकेन इंडिया लिमिटेड में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर “जीरो एक्सीडेंट” नुक्कड़ नाटक का मंचन

Thanks for your Feedback!

You may have missed