पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह कल, तैयारियां जोरों पर।

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं का मिलन- समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। मिलन समारोह जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के विशेष देखरेख में साकची जेल चौक स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान (गंडक रोड) में सुनिश्चित की गई है। जहां पश्चिम विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों के कार्यकर्तागण समारोह में शामिल होंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास विशेष रूप से सम्मलित होंगे। समारोह की सफलता एवं भव्यता के निमित्त शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं जिला पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्षों के संग कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने समारोह की सफलता को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिए। वहीं, उन्होंने बताया कि पश्चिम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस आयोजन में सभी मंडल अध्यक्षों को एवं पश्चिम विधानसभा में निवास करने वाले जिला पदाधिकारियों को विशेष रूप से दायित्व प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि मिलन समारोह में आमंत्रण पत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बताया कि मिलन समारोह के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मिलना हमेशा सुखद अनुभव होता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद व अन्य मौजूद थे।

Advertisements

You may have missed