डॉ रणजीत प्रसाद, प्रध्यापक, NIT Jamshedpur को मातृ शोक


जमशेदपुर / आदित्यपुर :- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के अध्यापक एवं उन्नत भारत अभियान झारखंड के संयोजक, पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार में पर्यावरण आंकलन समिति के सदस्य डॉ रणजीत प्रसाद की 82 वर्षीय माँ राधा देवी अब नहीं रहीं। राधा देवी ने 13 सितम्बर 2023 को प्रात: 6:30 बजे के लगभग परमाणु नगर, आदित्यपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांसें लीं। बीते एक महीने से बीमार चल रहीं थीं और ब्रहमानंद अस्पताल में भर्ती थीं। एक दिन पहले ही 12 सितम्बर की संध्या डिस्चार्ज होकर घर लौटीं थी। रात में सभी से अच्छे से बात की। खाना खायी और प्रात: सभी के सामनें अंतिम सांस लीं। बीते तीन दिनों से वे ईच्छा व्यक्त कर रहीं थी कि “अब मुझे जाने दो, मुझे मत रोको।”
दाह संस्कार चाईबासा में हुआ। दाह संस्कार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के कई अध्यापक, चाईबासा के गण-मान्य लोग, कई समाजिक संगठन के लोग सम्मिलित हुए। जिसमें पुर्व विधायक शशी सामड, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दशरथ प्रधान, भाजपा नेता संजू पाण्डेय, महावीर मंडल के संरक्षक अमीत जयसवाल आदि प्रमुख थे। ज्ञातव्य हो कि डॉ रणजीत प्रसाद चाईबासा महावीर मंडल के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत के सह- संपर्क प्रमुख भी हैं।
स्वयं केवल तीसरे कक्षा तक पढ़े रहने के बावजूद उन्होंने अपने चार पुत्रों एवं तीन पुत्रीयों को अच्छी शिक्षा दी। उनका पुत्र किशोर कुमार प्रसाद को 2013 में माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार से समानित हैं एवं वर्तमान में रेड क्रॉस सोसायटी, चाईबासा के अध्यक्ष, साइंस फॉर सोसायटी के जिला समन्वयक एवं स्कॉट एण्ड गाईड से भी संबंधित रहे हैं।
उनका पोता राहुल प्रसाद एवं अंकित प्रसाद स्टार्टअप ‘बबल एआई कीबोर्ड’ के संस्थापक हैं जिसे झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन नें बजट सत्र में विशेष रुप से समानित किया है। पोता अंकित प्रसाद एवं बहु ट्रीना फॉर्ब्स लिस्ट में 40 अन्डर 40 से समानित हैं। ट्रीना को राष्टपति बराक ऑबामा नें व्हाइट हॉउस में सम्मानित किया है। बड़ी बहु स्वाति का भी माइक्रोफाइनांस क्षेत्र में अपना स्टार्टअप है।
सांसद गीता कोड़ा एवं पुर्व नगर पार्षद अध्यक्ष नीला नाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा आदि ने फोन पर शोक संदेश दिया।


