नागपुर की विस्फोटक कंपनी में भीषण ब्लास्ट: 15 से 17 कर्मचारियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नागपुर : यहां कलमेश्वर के राउलगांव इलाके में सुबह लगभग 7 बजे एक बड़ी ब्लास्ट हुई है। यह धमाका SBL एनर्जी लिमिटेड नाम की विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह ब्लास्ट कंपनी के डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना में कम से कम 15 से 17 कर्मचारी मारे गए हैं। वहीं लगभग 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव और राहत कार्यों को तेज़ी से अंजाम दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया है कि राहत कार्य जारी है और कुछ लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी और जिला कलेक्टर भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। वे हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और शुरुआती रिपोर्ट में यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ब्लास्ट सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते हुआ था या कोई तकनीकी त्रुटि रही।

घटना से आसपास के इलाकों में अफ़रातफ़री मच गई और तेज धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी। अधिकारी प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने की तैयारी में हैं। मामले की जांच अभी जारी है और आगे की जानकारी आने पर नई अपडेट्स आ सकती हैं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed