मसूद अजहर, हाफिज सईद ने कराया दिल्ली ब्लास्ट, पाकिस्तानी पत्रकार का दावा


पाकिस्तान: जो पाकिस्तान खुद के आतंकवाद से पीड़ित होने का दावा करता है, उसकी सच्चाई ये है कि सरकार और सेना से लेकर पाकिस्तान के पत्रकारों तक को पता है कि वो प्रॉक्सी वॉर लड़ते हैं. हैरानी की बात ये है कि इस बात का दावा खुलेआम सोशल मीडिया से किया जाता है. दिल्ली में 10 नवंबर को जब धमाका हुआ, तो पाकिस्तान में ऐसा ही धमाका 11 नवंबर को हो गया, मतलब साफ है कि पाकिस्तान इस बात की प्लानिंग पहले ही कर चुका था कि उसे किस तरह अपने आतंकी कृत्य को कवर अप करना है.भारतीय जांच एजेंसियां दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद इसके एक-एक तार जोड़ रही हैं. वहीं पाकिस्तान के एक पत्रकार ने 5 महीने पहले ही ये दावा कर दिया था कि भारत में अब इस तरह के हमले होंगे और इसके पीछे मसूद अजहर और हाफिज सईद का है. इस वीडियो में पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार जावेद चौधरी साफ तौर पर बता रहे हैं कि भारत में आतंकी हमले होंगे.




