मारवाड़ी युवा मंच ने दिया युवा सेवा प्रेरणा पुरस्कार, रक्तदान और नेतृत्व के लिए हुए सम्मानित


जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आज झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित युवा सेवा प्रेरणा पुरस्कार कार्यकम का आयोजन किया गया

शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया की इस कार्यकम के अंतर्गत
• रक्तदान के छेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु श्री सुरेश शर्मा – लिप्पू शर्मा जी को युवा सेवा प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया , लिप्पू शर्मा जी का योगदान विगत कई वर्षो से रक्तदान के छेत्र में अतुलनीय रहा है,60 से अधिक बार प्लेटलेट्स का योगदान, झारखण्ड प्रान्त में सर्वाधिक रक्त संग्रह एक शिविर में इन्ही के अध्यक्षीय काल में संपन हुआ था
• सफल नेतृत्व प्रदान करने हेतु झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निर्वार्त्मन अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता जी को युवा सेवा प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इन्होने अपने प्रांतीय अध्यक्षीय काल में झारखण्ड प्रान्त को एक दशक के बाद पुरे राष्ट्र में सर्वाश्रेष्ठ प्रान्त बनाया था.
पूरा कार्यकम शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल , सचिव पायल अग्रवाल के देखरेख में संपन हुआ कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल,इस अवसर पर प्रांतीय संयोजिका श्रीमती कविता अग्रवाल, पूवी सिंघ्भुम जिला अग्रवाल सम्मलेन के जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष मनीषा संघी जी, पूर्व अध्यक्ष अंजू चेतानी जी ,
खुशबू कांवटिया जी, मेघा अग्रवाल जी, इत्यादि उपस्तिथ थे।



