झारखंड में आपस में ही भिड़ गए माओवादी,

0
Advertisements

झारखंड: झारखंड में सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ ऐक्शन से घबराए माओवादी आपस में ही भिड़ गए। इस झड़प में दो माओवादियों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कुछ मुद्दों पर माओवादियों के बीच आपस में ही झड़प हो गई।चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘अपने बीच कुछ मुद्दों को लेकर हुए आंतरिक संघर्ष में दो नक्सली मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।’उन्होंने बताया कि 30 आपराधिक मामलों में वांछित देवेंद्र गंजू (40) और चूडामन गंजू (35) की हत्या कर दी गई, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक मामले में आरोपी श्याम भोक्ता (30) और उनके बहनोई ब्रह्मदेव भोक्ता (25), उर्फ गोपाल, गोली लगने से घायल हो गए।एसपी ने बताया कि दोनों घायलों को राजेंद्र आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान में इलाज के लिए भेजा गया है और वे खतरे से बाहर हैं।उन्होंने बताया कि घटना की जांच जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टाटा स्टील परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, करीब 420 किलोग्राम कॉपर केबल बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed