आदित्यपुर के फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स की जांच कराने को लेकर मनोज पासवान ने केंद्रीय मंत्री को दिया पत्र…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- झारखंड प्रदेश के सरायकेला-खरसावां जिले अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स की सूची उपलब्ध कराने और उनके द्वारा निर्मित खाद्य उत्पादों की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच कराने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश सचिव मनोज पासवान द्वारा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री को भेजा गया है। पत्र में बताया गया है कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 50 से अधिक फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स संचालित हैं, जिनसे संबंधित खाद्य उत्पादों को लेकर आम नागरिकों द्वारा शिकायतें सामने आ रही हैं।

पत्र के अनुसार, इन प्लांट्स की सूची प्राप्त करने के लिए संबंधित विभाग से प्रयास किया गया, लेकिन अब तक स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे में सभी फूड प्रोसेसिंग इकाइयों की सूची सार्वजनिक करने और उनके उत्पादों की शुद्धता एवं गुणवत्ता की जांच कराए जाने की आवश्यकता बताई गई है।

पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि जांच प्रक्रिया क्रमवार और पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  रांची में 11 से 13 मार्च तक आयोजित होगी नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2025-26

Thanks for your Feedback!

You may have missed