दस दिनों के बाद मानगो थाने तक पहुंचा मंगलसूत्र छिनतई का मामला

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो पारसनगर की रहने वाली महिला सरिता देवी के साथ 21 मार्च को मारपीट करके मंगलसूत्र छिनतई कर लेने की घटना घटी थी, लेकिन पुलिस ने घटना के संबंध में 10 दिनों के बाद आज मामला दर्ज करके जांच शुरू की है. घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि रामानंद माथुर और रमेश माथुर के खिलाफ मारपीट कर मंगलसूत्र की छिनतई करने का मामला दर्ज किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोनों आरोपी हैं पड़ोस के रहने वाले

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी सरिता देवी के घर के पड़ोस में ही रहते हैं. घटना में मारपीट कर मंगलसूत्र की छिनतई करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना के बाद मामला थाने तक नहीं पहुंचा था. 10 दिनों के बाद आखिर मामला थाने तक क्यों पहुंचा. इसकी जांच की जा रही है.

About The Author

See also  स्टेशन विकास पर चर्चा, आधुनिक डेस्टिनेशन बोर्ड और इंफ्लुएंसर्स मीट का सुझाव

You may have missed