पीएम की बैठक पर ममता का हमला, बोलीं- फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी?

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक के पीछे कहीं देश में फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना तो नहीं है। ममता बनर्जी ने आशंका जताई कि हालात को देखते हुए केंद्र सरकार किसी बड़े फैसले की तैयारी कर रही हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक हालात, खासकर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच देश की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई है। इस बीच लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि केंद्र सरकार की ओर से किसी तरह के लॉकडाउन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ममता बनर्जी के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों के बीच डर और भ्रम की स्थिति नहीं बननी चाहिए, जबकि दूसरी ओर सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।

See also  तरबूज खाने के बाद परिवार पर टूटा कहर, 3 लोग बीमार, युवती की मौत से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed