आंधी-बारिश का असर, ममता का विमान एक घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान गुरुवार को खराब मौसम के कारण समय पर लैंड नहीं कर सका। तेज बारिश और तेज हवाओं की वजह से विमान को करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक हवा में ही चक्कर लगाना पड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी अंडाल से कोलकाता लौट रही थीं। उनका चार्टर्ड विमान दोपहर करीब 3:30 बजे उड़ा था और 4 बजे तक उतरना था, लेकिन मौसम बिगड़ने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। हालात सुधरने के बाद विमान को शाम करीब 5:19 बजे सुरक्षित उतारा गया।

इस दौरान खराब मौसम के चलते कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन भी प्रभावित रहा। ममता बनर्जी चुनावी सभाएं करके लौट रही थीं और सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट से सीधे रवाना हो गईं।

See also  बैद्यनाथ धाम पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पूजा-अर्चना कर बिहार के लिए मांगी खास दुआ, सुरक्षा रही कड़ी

Thanks for your Feedback!

You may have missed